बिना तामझाम के डीएम पहुंचे जिला अस्पताल, आम मरीज बनकर किया रियलिटी चेक, अफसरों में मचा हड़कंप*

*बिना तामझाम के डीएम पहुंचे जिला अस्पताल, आम मरीज बनकर किया रियलिटी चेक, अफसरों में मचा हड़कंप*

 

*प्रवीण कुमार*

 

 

बरेली के जिला अस्पताल में बुधवार सुबह कुछ अलग ही नज़ारा देखने को मिला, जब डीएम अविनाश सिंह आम मरीज बनकर निरीक्षण के लिए पहुंचे। न कोई सुरक्षा घेरा, न कोई सरकारी लाव-लश्कर—मास्क लगाकर चुपचाप अस्पताल में दाखिल हुए डीएम और अपनी गाड़ी भी बाहर ही खड़ी कर दी, ताकि पहचान जाहिर न हो।

 

पर्चा बनवाने की लाइन में लगे डीएम, सवा घंटे तक किया निरीक्षण

 

करीब 10:30 बजे डीएम अस्पताल पहुंचे और सीधे पर्चा काउंटर पर जाकर आम लोगों की तरह लाइन में खड़े हो गए। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी, पैथोलॉजी लैब और अन्य वार्डों का करीब सवा घंटे तक बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान वे अकेले थे, उनके साथ केवल पीआरओ इमरान नजर आए। स्टाफ को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि सामने खड़े व्यक्ति ज़िले के डीएम हैं।

 

एडीएम और सीडीओ भी बने आम मरीज, अलग-अलग वार्डों में की बातचीत

 

इस निरीक्षण अभियान में जिले के एडीएम और सीडीओ भी शामिल थे, जो आम मरीजों की तरह अलग-अलग वार्डों में जाकर स्थिति का जायज़ा लेते रहे। सभी अधिकारी मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर जमीनी हालात समझते दिखे।

 

महिला अस्पताल में दिखी अव्यवस्था, मौके पर दिए निर्देश

 

डीएम ने महिला अस्पताल का भी दौरा किया, जहाँ पर्चा काउंटर पर एक काउंटर खाली मिला और भीषण गर्मी में मरीज बेहाल नजर आए। जैसे ही लोगों को पता चला कि सामने डीएम खड़े हैं, उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं बताईं। कुछ मरीजों ने इलाज में लापरवाही की शिकायत की, जिस पर डीएम ने तुरंत संबंधित डॉक्टर को निर्देश दिए कि इलाज में कोई देरी न हो।

 

स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने का था मकसद: डीएम

 

निरीक्षण के बाद डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य था स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर समझना। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि हर मरीज को समय पर और उचित इलाज मिले।

 

निरीक्षण के दौरान पर्चा बनवाने में लगने वाली लंबी लाइनों, तीमारदारों के लिए बैठने की कमी, और पार्किंग की समस्या जैसे मुद्दे सामने आए, जिनके समाधान के लिए उन्होंने तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी वार्डों में डॉक्टर समय पर मौजूद पाए गए, जो सकारात्मक संकेत है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद