सीवर लाइन बनी मासूम की कब्र: लापता विराट का शव तीन दिन बाद मिला, इलाके में पसरा मातम

Spread the love

*प्रवीण कुमार*

बरेली के संजयनगर में तीन दिन पहले लापता हुए आठ वर्षीय मासूम विराट यादव का शव सोमवार को उसके घर से महज सौ मीटर की दूरी पर सीवर लाइन में पड़ा मिला। मासूम का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 

तीन दिन से लापता था विराट

संजयनगर निवासी हरिमोहन यादव का पुत्र विराट यादव 30 मई की शाम करीब पांच बजे घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसे हर संभव जगह तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थक-हार कर परिजनों ने बारादरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

सीसीटीवी से नहीं मिला कोई सुराग

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें विराट रेजीडेंसी कॉलोनी की ओर जाता हुआ नजर आया। इसके आधार पर परिजनों और पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बच्चे की तस्वीरें दिखाकर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

 

खुली सीवर लाइन में मिला शव

सोमवार को पुलिस ने इलाके की एक खुली सीवर लाइन पर संदेह जताया और जेसीबी बुलाकर खुदाई कराई। खुदाई के दौरान घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर सीवर लाइन में विराट का शव बरामद हुआ। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल पोस्टमार्टम के स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन कई दिनों से खुली हुई थी और किसी ने उसे ढकने की जहमत नहीं उठाई। यदि समय रहते सुरक्षा के उपाय किए गए होते, तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। प्रशासन की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली और एक परिवार को कभी न भरने वाला गम दे दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा कुछ लोगों को आय प्रमाण पत्र की जांच के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश