Uttarakhand Board Exam 2023 के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किया कार्यक्रम    16 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेंगी

Uttarakhand Board Exam 2023 के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किया कार्यक्रम
16 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेंगी

15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होगा परीक्षा का मूल्यांकन
रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड ने वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेंगी। निदेशक की अनुमति के बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। शुक्रवार को उत्तराखंड विधालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सभागार में माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड आरके कुंवर की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में परीक्षा कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। निदेशक की अनुमति के बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया। निदेशक कुंवर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होंगी, जो 5 अप्रैल तक चलेगी। इसी तरह इंटर की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। एक से 28 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी। परीक्षा का मूल्यांकन 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होगा। इस बार हाईस्कूल में 127320 व इंटर में 132110 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद