कुकर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय एक बालक के साथ एक युवक ने कथित तौर पर कुकर्म किया और एक अन्य युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दस वर्षीय बालक के साथ रोहित नामक युवक ने दुष्कर्म किया और साकिब नामक युवक ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया।   भोपा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमप्रकाश सिंह ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने दो युवकों रोहित और उसके दोस्त साकिब के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बालक को ट्यूबवेल पर नहाने के बहाने खेत में ले जाया गया, जहां रोहित कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया और साकिब नामक युवक ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद