बहन की हत्या करके अंतिम संस्कार करने पहुंचा भाई

Spread the love

मुजफ्फरनगर – उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी 19 साल की बहन की हत्या कर दी। घरवाले, बेटी के कातिल बेटे को बचाने में जुट गए। भोर में बेटी का शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये घटनाक्रम बुढ़ाना थाना क्षेत्र के उकावली गांव का है। उकावली के रहने वाले अर्जुन का अपनी बहन लाली के साथ  विवाद हो गया। आरोप है कि अर्जुन ने रात के तीन बजे बहन पर फावड़े से हमला कर दिया।  सीधे लाली के सिर में फावड़ा मारा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटी की हत्या से घरवाले सिहर गए। बेटी की खून में बेटा जेल न चला जाए। इससे बचने के लिए उन्होंने अपने कुछ करीबियों को बुलाकर भोर में अंतिम संस्कार करने की योजना बनाई।  अर्जुन के घरवाले तड़के बेटी लाली का शव लेकर श्मशान घाट पहुंच गए। अंतिम संस्कार से पहले किसी ने इस हत्याकांड की खबर पुलिस तक पहुंचा दी। पुलिस सीधे श्मशान घाट पहुंची। यहां चिता से लाली का शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पूछताछ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सिपाही की ओर से लाली की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें तीन आरोपियों के अलावा अन्य ग्रामीणों के नाम भी बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने जिन लोगों पर केस दर्ज किया है-उनमें अर्जुन, उसके पिता कृष्णा पाल और परिवार के ही एक अन्य सदस्य सौरभ का नाम शामिल है। यही लोग लाली अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप