सितारगंज गोलीबारी प्रकरण के तीन आरोपी हुए गिरफ्तार-19 जून की रात्रि की थी घटना,चलाई थी गोलियां -12 घंटे में खुलासा,पुलिस कार्यालय में खुलासा

सितारगंज 19 जून की रात्रि सितारगंज के बामन पुरी में हुए दुस्साहसिक गोलीबारी प्रकरण के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार  कर हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस कार्यालय में खुलासे के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सितारगंज के गांव बामन पुरी निवासी रंजीत सिंह ने 20 जून को तहरीर दे ते हुए बताया कि 19 जून की रात्रि ग्यारह बजे वह घर पर था कि तभी घर के बाहर कुछ युवक अभद्रता करते हुए घर से बाहर निकलने की धमकी दे रहे थे और दरवाजे में लात मारकर तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। हमलावरों के इरादों को भांपते हुए उसने दरवाजा नहीं खोला और जैसे ही दरवाजे से देखने की कोशिश की। तभी हमलावर युवकों ने बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वह बाल-बाल बचा और हमलावर हत्या की वारदात को अंजाम नहीं दे पाएं। अंधाधुंध गोलीबारी से जहां परिवार भयभीत हो गया। वहीं इलाके में भी दहशत का माहौल पैदा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 12 घंटे के अंदर गोलीबारी प्रकरण के आरोपी जनता फार्म निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लबी,गांव नकुलिया निवासी साहब सिंह उर्फ साबे और ढूयोडार सितारगंज निवासी गुरमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया, आरोपियों की निशानदेही पर 12 बोर की एक नाली बंदूक व कारतूस भी बरामद कर लिए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनके द्वारा ही योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद