मोहसिन, इमरान और अंकित के शव घर पहुंचे तो फफक पड़ा इलाका

बरेली, सीबीगंज के रहने वाले चार युवक दिल्ली में रहकर एसी मैकेनिक का काम करते थे। शनिवार सुबह चारों कमरे में बेसुध हालात में मिले थे। चारों को अस्पताल ले जाया गया था, जहां तीन को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं, चौथे हसीब की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। एम्स में उसका उपचार चल रहा है। इधर, रविवार को गमगीन माहौल में तीनों को अंतिम विदाई दी गई।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के बंडिया गांव निवासी मोहसिन (22) पुत्र बशीर अहमद, हसीब (27) पुत्र नसीर अमहद, सनइया रानी मेवाकुंवर निवासी इमरान (25) पुत्र बाबू खां और गांव के अंकित रस्तोगी उर्फ कपिल पुत्र महेश रस्तोगी दक्षिण दिल्ली के आंबेडकर नगर थाना क्षेत्र के दक्षिणपुरी इलाके में किराये के कमरे में रहकर एसी संभालने का काम करते थे। चारों युवक शनिवार सुबह कमरे में बेसुध हालत मिले।

रविवार देर रात मोहसिन, इमरान, अंकित के शव उनके गांव पहुंचे। शव देखकर परिजन बिलख पड़े। देर रात मोहसिन और इमरान के शव गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिए गए। जबकि अंकित के परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। वहीं, जिंदगी की जंग लड़ रहे हसीब की हालत में अब सुधार हो रहा है। परिवार के साथ गांव के लोग उसके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद