रूद्रपुर- कोतवाली इलाके की रंपुरा बस्ती में एक महिला पर तलवार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वार्ड-आठ निवासी सीमा ने बताया कि वह चाऊमीन का ठेला लगाकर परिवार की जीविका चलाती है। 15 जुलाई की दोपहर ढाई बजे पडोसी राकेश,पप्पू,मखन अपने दो साथियों के साथ आता है और थप्पड़ बाजी करते हुए तलवार से हमला कर देता है। साथ ही गर्दन पर तलवार रखकर काटने की धमकी भी देता है। आरोप था कि हमलावरों ने ठेला भी तहस नहस कर दिया और बेटे पर भी हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर परिवार की जानमाल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद
रुद्रपुर 24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…



