बिना नक्शा पास कराए बना सकेंगे 100 वर्ग मीटर का मकान

Spread the love

 बरेली विकास प्राधिकरण बोर्ड ने  नये बिल्डिंग बायलॉज को मंजूरी दे दी है। वहीं पूर्व में लागू जोनिंग रेगुलेशंस को लेकर विशेष अनुमति समाप्त कर दी गयी है। इसके लिए अब स्वीकृत ले आउट के तहत 100 वर्ग मीटर तक के आवासीय भूखंड व 30 वर्ग मी. तक व्यावसायिक भूखंडों पर मानचित्र स्वीकृत कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही 24 मीटर एवं उससे अधिक चौड़ी सड़कों पर मिश्रित भू-उपयोग लिया जा सकेगा। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मणिकंडन ए. के अनुसार भवन उपविधि-2025 में भूखंडों के आमेलन का भी प्रावधान किया गया है। इसमें चार भूखंड आमेलित किए जा सकते हैं। आमेलन के उपरांत भूखंड का भू-आच्छादन, अधिकांश श्रेणियों में फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) बढ़ा दिया गया है। एफएआर एवं सैट बैक आमेलित भूखंड के अनुसार होगा। आर्किटेक्ट, चार्टर्ड एकाउंटेंट, चिकित्सक, अधिवक्ता जैसे सेवाओं से जुड़े लोग कार्यालय उपयोग के लिए और नर्सरी, क्रैच व होम स्टे संचालन के लिए अपने घर का 25 प्रतिशत तक एफएआर प्रयोग में ला सकते है, लेकिन उसमें पार्किंग भी व्यवस्था अनिवार्य है।  महायोजना में आवासीय भू-उपयोग वाले क्षेत्र में 300 वर्ग मी. तक के भूखंडों पर निर्मित आवासीय भवनों के लिए लाइसेंस प्राप्त तकनीकी व्यक्ति द्वारा तैयार किये गये नक्शे आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्वचालित रूप से अनुमोदित माने जाएंगे। कृषि भू-उपयोग में सात मीटर चौड़ी सड़कों पर फार्म हाउस, डेयरी फार्म एवं उद्योग नौ मीटर चौड़ी सड़कों पर बिना शैय्या वाले चिकित्सा प्रतिष्ठान एवं प्राथमिक विद्यालय बना सकेंगे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप