बिल सही करने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Spread the love

बरेली,  भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बिजली विभाग के कर्मचारी को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपी बिजली कर्मचारी के खिलाफ थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दरअसल अजीत कुमार पाण्डेय निवासी गाजीपुर, जिला लखनऊ अधिषासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम बरेली के कार्यालय में सहायक लिपिक के तौर पर तैनात है। एसीबी से मीरगंज के ग्राम गूला के रहने वाले एक शख्स ने शिकायत की थी कि सहायक लिपिक अजीत कुमार उनका गलत बिल सही करने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत मांग रहा है। लिहाजा भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने शनिवार को जाल बिछाया। कार्यालय में 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी लेने के बाद टीम को आरोपी लिपिक के पास से 1.76 लाख रुपये भी अलग से बरामद हुए हैं। जिसके बारे में पूछने पर आरोपी लिपिक कोई जवाब नहीं दे पाया। माना जा रहा है कि ये भी अवैध धन उगाही करने कमाए गए हैं। थाना एंटी करप्शन टीम प्रभारी इश्तियाक वारसी ने बताया कि कोतवाली थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा कुछ लोगों को आय प्रमाण पत्र की जांच के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा