सीमा पर सशस्त्र सीमा बल की बड़ी कार्रवाई  11 लख  की  भारतीय मुद्रा के साथ नेपाली नागरिक को  दबोचा

Spread the love
टनकपुर/ बनबसा। भारत नेपाल  सीमा पर सशस्त्र सीमा बल की बड़ी कार्रवाई से  हडकम्प मचा हुआ है। सीमा पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों की मुस्तैदी से आए दिन अवैध रूप से संचालित गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को 11 लख रुपए की  भारतीय मुद्रा के साथ नेपाली नागरिक को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने चेकिंग के दौरान बॉर्डर पर धर दबोचा।
 जानकारी के मुताबिक 57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के  कमांडेंट मनोहर लाल के दिशा निर्देश पर सीमा बल, सितारगंज के नेतृत्व में सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसबी के सतर्क जवानों ने एक नेपाली नागरिक के पास से बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोपी भारतीय करेंसी अवैध रूप से भारत से नेपाल ले जा रहा था। भारत नेपाल सीमा पर सशस्त्र बल चौकी बनबसा का एक जाँच दल अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान हरी बहादुर, पिता – डाल बहादुर (उम्र 49 वर्ष), निवासी – ग्राम बजांग, जिला कलाली धन्गरी, नेपाल, भारत से नेपाल जाने हेतु सीमा पर पहुँचा। एसएसबी की सतर्कता और संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से कुल ₹11,00,000/- (ग्यारह लाख रुपये) की भारतीय मुद्रा बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह दिल्ली के कप्सेरा बॉर्डर क्षेत्र में चिकन की दुकान चलाता है। जब उससे इतनी बड़ी राशि से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह कोई भी संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर एसएसबी द्वारा भारतीय मुद्रा जब्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को सीज़र मेमो के साथ बनबसा कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई से एक बार फिर यह सिद्ध हुआ है कि सशस्त्र सीमा बल की मुस्तैदी और तत्परता से सीमा क्षेत्र में हो रही तस्करी पर सख्त लगाम लगाई जा रही है। यह अभियान एसएसबी की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों को तस्करी, भय और अपराध मुक्त बनाना है। इस अभियान में निरीक्षक लाल चंद के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक जयपाल, आरक्षी प्रियंका कुमारी, मुकेश कुमार, नेहा सहित अन्य जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप