भारत-चीन सीमा पर शुक्रवार को पवित्र प्रेम की अद्भुत मिसाल दिखाई दी। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व यहां तैनात वीर सैनिकों की कलाई बहिनों के पवित्र प्रेम से सज उठीं। मौका था रक्षाबंधन का। दरअसल उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की सीमांत व्यास घाटी रं संस्कृति के लिए जानी पहचानी जाती हैं। देशभक्ति भी यहां के लोगों में कूट कूट कर भरी है। आज व्यास घाटी की सुदूर गांवों की महिलाओं ने अद्भुत उदाहरण पेश किया और गुंजी में तैनात भारतीय सेना के जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। रं समुदाय की महिलाओं ने पहले परंपरागत तरीके से सैनिकों को तिलक लगाया और फिर राखी बाँधी, और उनकी सलामती की कामना की।




