तेज रफ्तार बाइक में आग लगने से जिंदा जलकर युवक की मौत

लखीमपुर खीरी-  शुक्रवार देर रात रोंगटे खड़ा कर देने वाला मामला सामने आया। सड़क हादसे के बाद बाइक गिरी और आग लगने से बाइक सवार जिंदा जल गया। जिसमें उसकी जलकर मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हुआ है। जिसा अस्पताल में इलाज चल रहा है।  मामला लखीमपुर खीरी के रामापुर इलाके का है। सदर कोतवाली के शहर से सटे गांव सलेमपुर निवासी राहुल और सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव महादेव अटरा निवासी शांतनु आपस में दोस्त थे। दोनों एक बाइक पर सवार होकर खमरिया की तरफ से आ रहे थे। इस बीच रामापुर इलाके के पास पहुंचे तो उनकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक शांतनु बाइक से संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार बाइक जमीन पर पलट गई।

रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गिरते ही पेट्रोल की टंकी का ढक्कन खुला और एक चिंगारी से पूरी बाइक आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शांतनु को बचाने का कोई मौका नहीं मिला। वह मौके पर ही जिंदा जल गया। राहुल किसी तरह बाइक से दूर जा गिरा, लेकिन आग ने उसे भी बुरी तरह झुलसा दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद