उर्स-ए-रजवी के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मांग

बरेली : उर्स-ए-रजवी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दरगाह आला हजरत से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुरादाबाद मंडल के डीआरएम संग्रह मौर्य से मुलाकात कर जायरीन की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन सहित कई मांगें रखीं।हाजी जावेद खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल डीआरएम कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को दिए ज्ञापन में बताया कि 18, 19 और 20 अगस्त को होने वाले उर्स-ए-रजवी में लाखों जायरीन रेल मार्ग से बरेली पहुंचेंगे। ऐसे में बरेली की सभी दिशाओं से उर्स स्पेशल ट्रेनें चलाना अत्यंत आवश्यक है। मांग की है कि उर्स के दौरान बरेली से गुजरने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएं, दरगाह क्षेत्र के पास टिकट विंडो और समय सारिणी प्रदर्शित की जाए, बरेली के सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, पानी, साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद