कुमाउंनी गायिका के पति पर मुकदमा, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Spread the love

हल्द्वानी- प्रदेश की जानी-मानी कुमाउंनी गायिका का पति कानूनी पचड़े में फंस गया है। उस पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि गायिका के पति ने उसे शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। बाद में वह शादी की बात से मुकर गया। पीड़िता फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंची, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूरन महिला को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी और अब पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करना पड़ा। मशहूर गायिका का पति भी एक जाना-माना इवेंट मैनेजर है।

पीड़िता मुखानी थानाक्षेत्र का रहने वाली 40 वर्षीय महिला है और आरोपी रितेश जोशी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में किराए के कमरे में रहता है। आरोप है कि महिला किसी तरह रितेश के संपर्क में आई। रितेश ने उसे अपने जाल में फंसाया और उससे शादी का वादा किया। रितेश उसे अपने किराए के कमरे में ले लिया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि इसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। वह गिड़गिड़ाई भी, लेकिन रितेश नहीं माना। मजबूरी में उसे कोतवाली पुलिस के पास जाना पड़ा। पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन कार्रवाई नहीं की। पुलिस के चक्कर काट कर थकी महिला कोर्ट की शरण में पहुंची। कोर्ट ने शिकायत सुनी और कोतवाली पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बीच व्यापार मंडल के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। डीडी चौक से गावा चौक तक…

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों को दुकानें हटाने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी है। इसी बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार