अल्ट्रासाउंड के लिए करना पड़ रहा इंतजार

रुद्रपुर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में तत्काल जरूरत वाली गर्भवतियों के ही अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। अन्य को स्थिति देखकर वेटिंग में डाला जा रहा है। करीब 22 लाख की आबादी के स्वास्थ्य देखभाल का जिम्मा संभालने वाले अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित है। अल्ट्रासाउंड के लिए एक ही मशीन है। हर दिन 35 से 40 अल्ट्रासाउंड अस्पताल में हो रहे हैं। अस्पताल के इकलौते रेडियोलॉजिस्ट पर काम का बोझ पड़ रहा है। हर दिन करीब 15 लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए अगली तिथि दी जा रही है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अखिलेश के अनुसार तत्काल आवश्यकता वाले मरीजों और गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। सीएमओ डाॅ. केके अग्रवाल का कहना है कि जिला अस्पताल की जरूरत को देखते हुए एक और रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित करने का प्रस्ताव महानिदेशालय को भेजा जाएगा।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा