आरिफ का आलीशान शोरूम पूरी तरह जमींदोज 

Spread the love

बरेली विकास प्राधिकरण(बीडीए) की बुलडोजर कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। दूसरे दिन भी पीलीभीत बायपास रोड स्थित आरिफ के करोड़ों के आलीशान शोरूम पर बुलडोजर जमकर गरजा, देर शाम तक भी इस शोरूम को पूरी तरह से जमींदोज करने के लिए बीडीए की प्रवर्तन टीम कड़ी मशक्कत करती रही। शोरूम जमींदोज होते ही चारों तरफ धूल का गुबाल फैल गया। रविवार को  प्रशासन, पुलिस और बीडीए की संयुक्त टीम आरिफ के तीन मंजिला शोरूम पर पहुंची, बीते शनिवार को यहां शोरूम के आगे का हिस्सा ही ध्वस्त हो पाया था, शेष भाग पर बीडीए ने कार्रवाई आरंभ कर दी। जैसे ही बुलडोजर ने ध्वस्तीकरण आरंभ किया, रोड पर लोग वाहन रोक कर कार्रवाई को देखने को लगे। ऐसे में जाम लगने पर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए फौरन लोगों को रोका। लेकिन बार-बार इस मार्ग पर जाम से लोग जूझे। सुबह करीब 12 बजे आरंभ हुई कार्रवाई देर शाम पांच बजे तक भी जारी रही। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव भी लगातार कार्रवाई की निगरानी करते रहे।

पीलीभीत बायपास रोड पर ये अवैध शोरूम स्थापित है। इससे पहले ही पुलिस ने रास्ते को बंद कर दिया था। कई बार लोगों ने इस रोड से वाहन लेकर गुजरने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस कर दिया। इतना ही नहीं इस शोरूम के ठीक बराबर में गार्डन सिटी कॉलोनी का मुख्य द्वार को भी पुलिस ने बंद कर दिया, किसी को भी आवागमन नहीं करने दिया गया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप