बरेली–बदायूं दौरे पर बोले केशव प्रसाद मौर्य “अखिलेश तुष्टिकरण की घटिया राजनीति करते हैं, परिवारवाद का सूर्यास्त तय*

Spread the love

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बरेली और बदायूं के दौरे पर रहे बरेली सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव तुष्टिकरण की घटिया राजनीति करने वाले लोग हैं और उनकी राजनीति का “सूर्यास्त होने वाला है।” उन्होंने कहा कि देश ने परिवारवाद की राजनीति का अंत शुरू कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा जो जनता की सेवा करेगा वही राजनीति में रहेगा। जो शोषण करेंगे, जमीन कब्जा करेंगे, जो शराब, नकल और भू-माफिया होंगे, वे राजनीति से विदा होकर वहीं जाएंगे जहां उन्हें जाना चाहिए। राजनीति का अपराधीकरण समाजवादी पार्टी ने किया है, जबकि भाजपा ने राजनीति को अपराध से मुक्त करने का काम किया है।”

राहुल गांधी के रहने या न रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता

केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के संसद में रहने या विदेश जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होती रही, लेकिन राहुल गांधी सदन में मौजूद नहीं थे।

उन्होंने कहा राहुल गांधी और अखिलेश यादव संसदीय मर्यादा का पालन ठीक ढंग से नहीं करते। देश सब देख रहा है।

कांग्रेस हो या सपा डूबती नाव को कोई नहीं बचा सकता”

मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की नाव जब डूबनी होती है, तो डूब जाती है।

उन्होंने कहा आने वाले समय में जो जनता के बीच नहीं रहेगा, जनता की सेवा नहीं करेगा, उसका राजनीति में कोई भविष्य नहीं रहेगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा कुछ लोगों को आय प्रमाण पत्र की जांच के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी