रुद्रपुर। ऑनलाइन गेमिंग में 80000 पर हारने के बाद एक बीकॉम ऑनर्स युवक राहजनी करने लग गया। उसने पिछले कई दिनों से राह चलते लोगों से मोबाइल व अन्य चीजों की झपट्टा मारी की जिसको आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पिछली सात जनवरी को नेहा शर्मा D/O श्री प्रमोद कुमार शर्मा R/O Girls INN PG आवास विकास थाना ट्रांजिट कैम्प उ0सिं0नगर के द्वारा थाने आकर बताया कि 06 जनवरी की सांय विवेकानंद पार्क आवास विकास में एक नीले रंग की मोटरसाईकिल में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका बैग जिसमे उसका AIRPODS सफेद रंग- LWXM329699 (सिम0) I.Phone का चार्जर सफेद रंग, एक SAMSUNG मोबाइल था को झपट्टा मार कर ले जाने की शिकायत की,जिस पर थाना ट्रांजिट कैंप में मु0FIR NO-08/2023 धारा 356/379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक नीमा बोहरा के सुपुर्द की गई।अभियोग के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक कर, सुराग रसी पतारसी कर नवदीप सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी बिंदु खेड़ा दानपुर थाना रुद्रपुर उधम सिंह नगर उम्र 23 वर्ष को आज दिनाक 09-01-23 को अटरिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया व इसके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित AIRPODS सफेद रंग- LWXM329699 (सिम0) I.Phone का चार्जर सफेद रंग, एक SAMSUNG मोबाइल व अन्य 06 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल रंग नीला बरामद किया व मुकदमा उपरोक्त में 411 आईपीसी 41/102 सीआरपीसी की वृद्धि है गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
अभियुक्त बीकॉम ऑनर् है पिछले नवंबर से डॉल्फिन कंपनी में जनरल मैनेजर का असिस्टेंट के पद पर काम कर रहा है 2 साल पहले ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में उस पर 80000 की उधारी चल रही है तथा सैलरी कम है पारिवारिक हालत भी ठीक नही है पिताजी पूर्व प्रधान है वर्तमान में घर में ही खेती कर रहे हैं घर में कोई कमाने वाला ही नहीं है आर्थिक स्तिथि ख़राब होने के कारन उधारी को चुकता करने के लिए रुद्रपुर ,आवास विकास से मोबाइल ,बैग झपट्टा मारी कर रहा था |




