रुद्रपुर :-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा का नाम ही नहीं बदला है,बल्कि बेहद मजबूत किया है। जिसको लेकर किसान और मजदूर वर्ग संतुष्ट है। बावजूद इसके कांग्रेस झूठा भ्रामक प्रचार कर मनरेगा को लेकर देश की जनता को भ्रमित कर रही है,लेकिन देश का मजदूर और गरी ब तबका खुश है,क्योकि मनरेगा का बजट दो फीसदी बढ़ाया भी गया है।
प्रेस वार्ता करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में ही मनरेगा का नाम और कार्यशैली को बदला गया था,लेकिन मोदी सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर उसका ढांचा मजबूत किया है। यहीं कारण है कि मनरेगा का छह फीसदी बजट बढ़ाकर नौ फीसदी कर दिया। जिसके बाद पर्वतीय इलाकों की समस्याओं का समाधान होगा और पर्वतीय ढाचा भी मजबूत होगा,क्योकि मनरेगा के तहत काम की गारंटी के दिनों को बढ़ाया गया है। एक ओर कांग्रेस मनरेगा को लेकर अफवाहों की राजनीति कर रही है। वहीं मोदी सरकार ने इस वर्ष जारी बजट में दो बड़ी योजनाएं महात्मा गांधी के नाम पर जारी की है। मनरेगा के तहत किसान-मजदूर बेहद खुश है। यहीं कारण है कि मनरेगा में किए गए बदलाव के बाद एक भी व्यक्ति ने इसकी आलोचना नहीं की। भविष्य में मनरेगा देश की गरीब जनता की दशा व दिशा बदलेगी।




