बौखला गए हैं किच्छा विधायक  बेहड़: शुक्ला  करीबी गफ्फार को फंसाने की रची है साजिश बोले-कोली समाज को भी किया है अपमान

किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधायक तिलकराज बेहड़ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बेहड़ बौखला गए हैं और झूठ का पुलिंदा लेकर राजनीति पर उतारू हैं। जिस प्रकार यूपी पुलिस ने उनके करीबी प्रधान पति गफ्फार का नाम लिया और अभी जांच भी शुरू नहीं हुई थी कि बेहड़ ने अपराधी घोषित करते हुए झूठ का प्रचार शुरू कर दिया है। कारण जिस प्रकार मुस्लिम वोटर भी अब उनका साथ दे रहा है। उससे भयभीत होकर बेहड़ कटाक्ष पर उतारू हैं।

शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान किच्छा के पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि जहां बेहड़ ने अपने बेटे के साथ मिलकर भाजपा व उनको बदनाम करने की कोशिश की थी। उसका खुद पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पलटवार करते हुए शुक्ला ने कहा कि उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव हराया और उनके सामने चुनाव हार गए। जनता का फैसला स्वीकार किया। चुनाव जीतने के बाद बेहड़ कहते हैं कि 100 से अधिक अपराधियों को वह संरक्षण दे रहे हैं।

शुक्ला ने कहा कि यदि करीबी गफ्फार यूपी पुलिस की तफ्तीश में निर्दोष साबित हुआ तो क्या बेहड़ सार्वजनिक माफी मांगेंगे। शुक्ला ने यह भी कहा कि बेहड़ ने पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की जो कि कोली समाज का अपमान है। यदि बेहड़ ने कान पकड़कर माफी नहीं मांगी तो कोली समाज के साथ आंदोलन किया जाएगा और उनके द्वारा एसएसपी को भी फोन कर बेहड़ द्वारा अराजकता फैलाने की शिकायत की है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी