मेले में आई महिला बनी दरिंदगी का शिकार, हथियार के बल पर वारदात

Spread the love

 रुद्रपुर : कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि सरेराह सरस आजीविका मेला देखकर वापस लौट रही महिला को तमंचा दिखाकर भयभीत किया और फिर सुनसान इलाके जाकर गैंगरेप कर डाला। साथ ही देवर को भी डरा धमकाकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली के भदईपुरा की रहने वाली महिला ने बताया कि 22 फरवरी की शाम को वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले में घूमने गई थी। रविवार की रात्रि 9 बजे अचानक दो बाइक पर तीन युवक आये और पैदल जा रहे देवर-भाभी को रोका। आरोप था कि युवकों ने तमंचा निकालकर देवर को किनारे ले गये और फिर धमकाया कि यदि चुपचाप बाइक पर नहीं बैठी तो गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी।

भयभीत महिला को देवर सहित युवक ठंडी सड़क स्थित एक सुनसान इलाके में ले गये और गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का आरोप था कि जब उसने चीखने चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने तमंचा सिर पर सटा दिया और हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सोमवार की दोपहर को पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 पीड़िता ने अपनी खौफनाक व्यथा सुनाते हुए बताया कि जिस वक्त आरोपी युवक जोर जबरदस्ती कर रहे थे तो वह बार-बार हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन अभियुक्तों को रहम नहीं आया। तीनों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप था कि युवक हैवानियत जैसा व्यवहार कर रहे थे। चिल्लाने या फिर भागने की कोशिश की तो शायद युवक उसकी हत्या कर सकते थे।

पीड़िता की तहरीर के बाद गैंगरेप की वारदात का मामला सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल और देवर के इकबालिया बयान के बाद गैंगरेप की घटना की पुष्टि हो चुकी है। अभियुक्तों को चिह्नित करने के लिए पुलिस ने गांधी पार्क से लेकर ठंडी सड़क तक के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर पर्दाफाश किया जाएगा।

-मनोज रतूड़ी, कोतवाल, रुद्रपुर

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप