मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली की बड़ी पहल: बरेली में शुरू की ब्लड डिसऑर्डर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं*

Spread the love

रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार*

बरेली। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने बरेली के प्रताप हॉस्पिटल में अपनी विशेष ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ किया है। अब बरेली और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ब्लड कैंसर और रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा।

 

डॉ. प्रदीप कुमार एसोसिएट डायरेक्टर – हेमेटोलॉजी एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट विभाग

प्रत्येक माह के चौथे बुधवार को।

समय: दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक।

प्रताप हॉस्पिटल,

कैंसर की समय पर पहचान है जीवन की कुंजी: डॉ. प्रदीप कुमार

ओपीडी के उद्घाटन के अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि ल्यूकेमिया, लिंफोमा और मायलोमा जैसे ब्लड कैंसर के लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि

लगातार थकान, बिना कारण बुखार या असामान्य ब्लड रिपोर्ट गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं।

सही समय पर इलाज मिलने से कैंसर ग्रस्त बच्चों के ठीक होने की संभावना 70% तक होती है।

आधुनिक तकनीक जैसे इम्यूनोथेरेपी, CAR T-सेल थेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट से अब मरीजों को नया जीवन मिल रहा है।

 

इस ओपीडी में रक्त से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का परामर्श दिया जाएगा

लो हीमोग्लोबिन और लो प्लेटलेट काउंट।

थैलेसीमिया, एप्लास्टिक एनीमिया और हीमोफीलिया।

विभिन्न प्रकार के ब्लड कैंसर लिंफोमा, एक्यूट और क्रॉनिक ल्यूकेमिया

मरीजों को होगा दोहरा लाभ

मैक्स हॉस्पिटल की इस पहल से बरेली के मरीजों को समय और खर्च दोनों की बचत होगी, क्योंकि उन्हें प्राथमिक परामर्श के लिए अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। अस्पताल का उद्देश्य देश के हर कोने तक वर्ल्ड-क्लास हेल्थकेयर सुविधाएं पहुंचाना है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि देश के युवा प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी चार जून से कुमाऊं दौरे पर आ रहे…

    आखिर कौन मांग रहा 15 लाख,विधायक ने मांगा जवाब  बगवाड़ा मंडी फंड हटाने का है मामला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-  150 फल-सब्जी विक्रेताओं पर रोजी रोटी का गहराने वाला संकट आखिरकार टल गया,क्योंकि विधायक शिव अरोरा   सुबह बगवाड़ा मंडी पहुंचे और फोन पर अधिकारियों से वार्ता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी  कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    आखिर कौन मांग रहा 15 लाख,विधायक ने मांगा जवाब  बगवाड़ा मंडी फंड हटाने का है मामला

    आखिर कौन मांग रहा 15 लाख,विधायक ने मांगा जवाब  बगवाड़ा मंडी फंड हटाने का है मामला

    प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कोतवाली क्षेत्र का मामला

    बिगवाड़ा मंडी के 150 थोक विक्रेताओं को राहत, व्यापार पूर्ववत जारी रहेगा

    बिगवाड़ा मंडी के 150 थोक विक्रेताओं को राहत, व्यापार पूर्ववत जारी रहेगा

    धार्मिक स्थल के बाहर मांस फेंकने के आरोपी निलंबित सिपाही पर मुकदमा दर्ज

    हथियारबंद दबंगों का परिवार पर जानलेवा हमला   परिवार के लोगों को किया अधमरा  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज