बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

Spread the love

 

रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार*


कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस

अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता है। उत्तर प्रदेश पुलिस के दो चर्चित चेहरे IPS अंशिका वर्मा और IPS केके विश्नोई इसी मार्च महीने में शादी के अटूट बंधन में बंधने जा रहे हैं।

​बरेली में उपद्रवियों को धूल चटाने वाली IPS अंशिका वर्मा और संभल के दंगाइयों की कमर तोड़ने वाले IPS केके विश्नोई कृष्ण कुमार की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है।

अंशिका वर्मा प्रयागराज की निवासी हैं और 2021 बैच की IPS अधिकारी हैं। वहीं बाड़मेर राजस्थान के रहने वाले कृष्ण कुमार विश्नोई 2018 बैच के IPS हैं।

वर्तमान में अंशिका वर्मा बरेली जनपद में SP साउथ के पद पर तैनात हैं। उन्होंने न केवल ड्रग तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोला, बल्कि बरेली उपद्रव के दौरान SSP अनुराग आर्य और SP सिटी मानुष पारीक के साथ मिलकर कानून व्यवस्था को बखूबी संभाला था।

​केके विश्नोई वर्तमान में संभल के पुलिस कप्तान हैं और अपनी सख्त कार्यशैली के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी चर्चा में रहते हैं।

इस ‘पावर कपल’ का विवाह समारोह राजस्थान के बाड़मेर में 28 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित होगा। इस शाही शादी में देश भर के नामचीन IAS और IPS अधिकारियों के साथ-साथ यूपी और राजस्थान की कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी।

हाल ही में होली के एक कार्यक्रम के दौरान इस जोड़ी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा कुछ लोगों को आय प्रमाण पत्र की जांच के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित