बरेली में पारा 43°C के करीब, भीषण गर्मी से लोग बेहाल

बरेली में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन और भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान जताया है। अनुकूल माहौल बनने पर 27 अप्रैल से हल्के बादल मंडराने और हल्की बारिश के आसार हैं। गर्म पछुआ हवा के साथ महाराष्ट्र के पास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से बरेली में शनिवार को दिन का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। गर्म हवा राहगीरों को झुलसाती रही। रात में भी सुकून नहीं मिला। रविवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। सुबह से ही तेज धूप खिल गई। मौसम विभाग ने दो दिन और भीषण गर्मी का अनुमान जताया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद