बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने दिया करारा जवाब

रुद्रपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता और स्पष्ट बहुमत मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने खुशी जाहिर की। साथ ही इस जीत को राष्ट्रवाद की जीत बताया है।

 जिलाध्यक्ष जिंदल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संगठन कौशल पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का सीधा अर्थ है कि वहां अब तुष्टिकरण की जगह विकास और भय के स्थान पर सुरक्षा का राज होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस संघर्ष और बलिदान के साथ पार्टी के विचार को आगे बढ़ाया। आज यह जीत उन सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम का प्रतिफल है।

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और कट मनी की संस्कृति से त्रस्त हो चुकी थी। चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है वह अब विकास विरोधी ताकतों को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। बंगाल की इस प्रचंड जीत का सकारात्मक असर उत्तराखंड सहित पूरे देश पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बंगाल ने विभाजनकारी शक्तियों को धूल चटाई है, उसी प्रकार उत्तराखंड में भी भाजपा की रीति-नीतियों को जन-जन का समर्थन मिल रहा है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी