किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर :-किच्छा स्थित आवास विकास के रहने वाले नामी कारोबारी के घर हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश करते हुए किच्छा पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और काफी हद तक चोरी का मा ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

चोरी कांड का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि किच्छा स्थित आवास विकास के रहने वाले नामी उद्योगपति राजेंद्र कुमार गोयल के घर 19 अप्रैल की रात्रि को धावा बोलकर चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़ा और घर के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित तीन लाख की नगदी चोरी कर ली थी। चूंकि चोरी की वारदात बड़ी थी और शहर के नामी कारोबारी से जुडा था। तो फौरन किच्छा थाना प्रभारी रवि कुमार सैनी और एसओजी प्रभारी उमेश कुमार की एक संयुक्त टीम बनाई गई। प्रकरण की बारीकियों को समझते हुए और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों का पीछा करते हुए पता चला कि चोरी की वारदात देने वाले तीन अभियुक्त है और पेशेवर अपराधी सितारगंज के केशव नगर में देखे गए है। तत्काल कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने सितारगंज स्थित केशव नगर के निर्माणाधीन मकान में दबिश दी और शिव मंदिर शेरगढ़ बहेडी बरेली व हाल निवासी केशवनगर सितारगंज निवासी दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश गुप्ता,इस्लामनगर खटीमा निवासी अकील अहमद और शाहजहांपुर यूपी निवासी दीपक रस्तोगी उर्फ लडडू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद अभियुक्तों ने आभूषण को ठिकाने लगा दिया और नगदी लेकर पुन: सितारगंज आकर सरगना दीपक गुप्ता के यहां रुक गए। यह भी पता चला कि पकड़ा गया गिरोह अंतरराज्यीय स्तर का है और फिर एक बड़ी चोरी को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर काफी हद तक चोरी के आभूषण व नगदी बरामद कर ली और अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

500 सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर मिला सुराग

रुद्रपुर। नामी कारोबारी के घर हुई लाखों की चोरी प्रकरण को लेकर एसएसपी अजय गणपति कुंभार बेहद संजीदा दिखे और एक संयुक्त टीम बनाकर उसकी मॉनिटरिंग भी खुद कर रहे थे। किच्छा कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस की संयुक्त टीम को कई जिम्मेदारी दी थी। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखते देखते पुलिस ने रुद्रपुर, बहेड़ी,बरेली रामपुर के बाद सितारगंज इलाकों को खंगालना शुरू कर दिया था। करीब 500 सीसीटीवी कैमरे और सुरागरसी-पतारसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को बडी चोरी का पर्दाफाश करने में सफलता मिली 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप