गैंगस्टर वसीम 315 बोर के तमंचे के साथ  गिरफ्तार

किच्छा। क्षेत्र में स्मैक ,गौ तस्करी एवं गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपित वसीम को पुलिस ने 315  वोर के एक तमंचे एवं एक कारतूस के साथ  गिरफ्तार किया है।
पुल भट्टा थाना प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि थाना पुल भट्टा पुलिस टीम द्वारा सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सत्यापन एवं कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास सिरौलीकला गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी वसीम पुत्र इब्राहिम निवासी वार्ड नंबर 18 सिरौलीकला थाना पुलभट्टा उधमसिंहनगर को एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। कमलेश भट्ट ने बताया कि वसीम अपने साथियों के साथ किच्छा ,पुलभट्टा ,रुद्रपुर क्षेत्र में गौ तस्करी और स्मैक की तस्करी का काम करता है। वसीम के  विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR NO.07/2023 U/S 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत हैं इसके अलावा  वसीम के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में  14/22 धारा 2/ 3 गैंगस्टर अधिनियम का अभियोग पंजीकृत है जिसमें अभियुक्त की संपत्ति जप्त करने की कार्यवाही प्रचलित है। इसके अलावा धारा 3/5 /11(1) उत्तराखंड गौ संरक्षण अधिनियम,धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट आदि दर्ज है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद