डंपर की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत

किच्छा। पुलभट्टा के निकट डंपर की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी गर्भवती महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रवि कुमार निवासी अधकटा दौलत पट्टी बरखेड़ा पीलीभीत रुद्रपुर सिडकुल में नौकरी करता है। उसकी पत्नी सरिता (22 वर्ष) तीन माह की गर्भवती थी। मंगलवार रात्रि रवि अपनी पत्नी सरिता को बाइक पर पीछे बैठा कर अपने गांव से रुद्रपुर ला रहा था। इसी दौरान यूपी- उत्तराखंड सीमा पर आरटीओ चैक पोस्ट निकट बाइक पर पीछे बैठी सरिता छिटक कर सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आ गई। इस घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। आनन फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी डंपर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद