फंडिंग के स्रोत की जांच तेज, पास्टर समेत कई खातों की पड़ताल

Spread the love

रुद्रपुर । एसआइटी मतांतरण के मास्टर माइंड की गर्दन तक पहुंचने के प्रयास में लगी है। इसके लिए मतांतरण करने के लिए लोगों को दी गई धनराशि के ट्रांजक्शन पर एसआइटी ने स्ट्राइक कर दी है। इसके लिए दोनों ही पक्षों के बैंक खातों की जानकारी जुटा उसके स्त्रोत खंगाले जा रहे हैं।

हालांकि कुछ ट्रांजक्शन नकद भी किए गए हैं। इसके प्रमाण मिलने पर उसकी पुष्टि के लिए जेल गए आरोपितों की पुलिस कस्टडी रिमांड की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। एसआइटी गहनता के साथ इसकी जांच कर तह तक जाने के प्रयास में जुटी है।

आईटीबीटी में तैनात महिला जवान का कराया धर्म परिवर्तन

वर्षों से चल रहे मतांतरण के मामले में उस समय भूचाल आ गया जब खटीमा निवासी आईटीबीटी में तैनात महिला जवान ने अपने पति पर उस पर जबरन मतांतरण का दबाव बनाने के साथ उसके डयूटी पर रहने के दौरान स्वयं का धर्म परिवर्तन करवाने के साथ ही उसके बच्चों का भी धर्म परिवर्तन करवा दिया।

पुलिस ने खटीमा में प्राथमिकी पंजीकृत करने के बाद महिला जवान के साथ ही एक अन्य मामले में मतांतरण के चार आरोपितों दान सिंह, सुनील जार्ज पास्टर उर्फ सुनील जार्ज मसीह, जय सिंह व उसकी पत्नी द्रोपदी राणा को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया था। पुलिस इस मामले में दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी का भी प्रयास कर रही है।

पकड़े गए आरोपितों से मतांतरण के लिए नकदी उपलब्ध करवाने के साथ ही प्रतिमाह धनराशि दिए जाने की पुष्टि के उपरांत पुलिस मतांतरण के लिए की जा रही फंडिंग को डिकोड करने में जुट गई है। पुलिस ने मतांतरण करवाने वालों के साथ मतांतरण कर ईसाई धर्म अपनाने वाले लोगों के बैंक खातों की जानकारी ले उसे खंगालना प्रारंभ कर दिया है। हालांकि जांच में पैसा नकद रूप में भी दिए जाने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में एसआइटी को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हथियारबंद दबंगों का परिवार पर जानलेवा हमला   परिवार के लोगों को किया अधमरा  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर – : खाकी से बेखौफ दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला करते हुए घर की महिला, बुजुर्ग और एक युवक को लहूलुहान कर दिया। आनन फानन…

    काल बनकर दौड़ा ओवरलोड डंपर, डॉक्टर समेत दो की मौत

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – सुबह सड़क हादसों में जहां एक डॉक्टर और ट्रांसपोर्टर की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हथियारबंद दबंगों का परिवार पर जानलेवा हमला   परिवार के लोगों को किया अधमरा  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    काल बनकर दौड़ा ओवरलोड डंपर, डॉक्टर समेत दो की मौत

    काल बनकर दौड़ा ओवरलोड डंपर, डॉक्टर समेत दो की मौत

    डॉडा रेंज के डिमरी ब्लॉक में बने तालाब में हाथी कर रहे मौज मस्ती  आर्टेसियन कुएं के माध्यम से तालाब में होती है पानी की सप्लाई रात में हाथियों के साथ ही पहुंच रहे हैं अन्य जंगली जानवर

    डॉडा रेंज के डिमरी ब्लॉक में बने तालाब में हाथी कर रहे मौज मस्ती  आर्टेसियन कुएं के माध्यम से तालाब में होती है पानी की सप्लाई रात में हाथियों के साथ ही पहुंच रहे हैं अन्य जंगली जानवर

    असली के नीचे नकली नोट चलाने वाले दो गिरफ्तार, 4.54 करोड़ की असली-नकली करेंसी बरामद

    असली के नीचे नकली नोट चलाने वाले दो गिरफ्तार, 4.54 करोड़ की असली-नकली करेंसी बरामद

    सस्पेंड सिपाही की शर्मनाक करतूत, विभाग में मचा हड़कंप”

    सस्पेंड सिपाही की शर्मनाक करतूत, विभाग में मचा हड़कंप”

    आंखों पर गर्मी का अटैक, ड्राई आई सिंड्रोम और जलन के मामले बढ़े