हथियारबंद दबंगों का परिवार पर जानलेवा हमला   परिवार के लोगों को किया अधमरा  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

 रुद्रपुर – : खाकी से बेखौफ दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला करते हुए घर की महिला, बुजुर्ग और एक युवक को लहूलुहान कर दिया। आनन फानन में घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव सैजनी निवासी दलबीर सिंह ने बताया कि 23 मई की शाम चार बजे पलविंदर सिंह, किच्छा निवासी सतीश खुराना, रिंकू खुराना, रितिक खुराना, सैजनी निवासी अंकित कुमार, संदीप सिंह अपने हथियारबंद साथियों के साथ आये और उसकी अनुपस्थिति में परिवार पर हमला बोल दिया और बेटे पलविंदर सिंह को खींचकर तलवार से प्रहार कर दिया।

जब पत्नी राजवीर कौर, बुजुर्ग महिला गुरमीत कौर बचाने के लिए आई तो उस पर भी धारदार हथियार व लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अधिकारियों की तैनाती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विभाग में दूसरे विभागों से अधिकारियों की तैनाती के लिए कई अधिकारी कतार में…

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप