राहुल गांधी की भावनाओं को जनता तक पहुंचाएगी कांग्रेस: रावत  पूर्व सीएम हरीश रावत ने की प्रेसवार्ता  अल्मोड़ा की ऐतिहासिक रैली से भयभीत है भाजपा

रुद्रपुर : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 4 जून को अल्मोड़ा में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ऐतिहासिक रैली से भाजपा भयभीत है। कारण कुमाऊं-गढ़वाल की जनता ने रैली में आकर अपना समर्थन दिया। राष्ट्रीय नेता राहुल की भावनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम कांग्रेस कार्यकर्ता करेगा। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के कारण राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली नहीं हो पाई थी, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह अभी भी कम नहीं हुआ।

शनिवार को अल्मोड़ा से वापस लौटने पर पूर्व सीएम रावत रुद्रपुर के सिटी क्लब पहुंचे। जहां किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने उनका स्वागत किया। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि सत्ता पर काबिज होने के दौरान कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों के लिए कई योजनाएं संचालित की थी। अग्निवीर योजना के कारण पूरे सैनिक और वर्तमान सैनिक संतुष्ट नहीं है। कांग्रेस की सरकार आती है तो अग्निवीर योजना को समाप्त कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पैरामिलिट्री फोर्स का दायित्व बढ़ गया है, लेकिन उनकी सुविधाएं भाजपा ने कम कर दी है। इसके लिए कल्याण कोष बनाया जाना चाहिए। नजूल नीति को लागू किया जाएगा। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाएगा। उजाड़े गए कौमी एकता के गुलदस्ते को आबाद करने का काम कांग्रेस करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार आते ही रोकी गई छात्रवृत्ति को जारी करने, श्रमिक अधिकार दिलाने, रोजगार के अवसर प्रदान करने, महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने जैसे ऐतिहासिक कदम कांग्रेस उठाएगी।

इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। तराई भावर का सबसे ज्वलंत मुद्दा फ्री होल्ड का है। भाजपा अतिक्रमण के नाम पर जनता को बेघर कर रही है। जिसका करारा जवाब कांग्रेस देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर मोहन खेड़ा, संजय जुनेजा, डॉ.अजय सिंह, हरीश बावरा, साजिद खान, परिमल राय, विक्रमजीत सिंह, मोनिका ढाली, आशीष बाला, मोहन कुमार, फरमान सिद्दीकी, उमर अली, सोहेल खान, राजेंद्र मिश्रा, विजय पुजारा, कमल चुघ आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    रुद्रपुर में मुसलमानों के कथित अपमान पर फरजाना बेगम की चुप्पी, फिर जसपुर के मुसलमान उनसे क्या उम्मीद करें?

    रुद्रपुर। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के एक कथित बयान को लेकर मुस्लिम समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले में विधायक पर मुस्लिम समाज के लिए आपत्तिजनक भाषा…

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    रुद्रपुर। जुलूसे मोहम्मदी की आखिरी तकरीर में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी मुफ्ती के कार्य स्थल मदरसे पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ताला लगा दिया और नोटिस भी थमा…

    You Missed

    रुद्रपुर में मुसलमानों के कथित अपमान पर फरजाना बेगम की चुप्पी, फिर जसपुर के मुसलमान उनसे क्या उम्मीद करें?

    रुद्रपुर में मुसलमानों के कथित अपमान पर फरजाना बेगम की चुप्पी, फिर जसपुर के मुसलमान उनसे क्या उम्मीद करें?

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    • By KTadmin
    • August 31, 2026
    • 135 views

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    शीर गोटिया में मदरसा जमीअतुल हसनात समेत जिले के 9 मदरसों की जांच शुरू

    तेज रफ्तार ट्रक ने टीएसआई को रौंदने का किया प्रयास नो-एंट्री तोड़कर घुसा ट्रक, घेराबंदी कर पकड़ा चालक

    तेज रफ्तार ट्रक ने टीएसआई को रौंदने का किया प्रयास नो-एंट्री तोड़कर घुसा ट्रक, घेराबंदी कर  पकड़ा चालक

    ठुकराल का पुलिस को अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल

    ठुकराल का पुलिस को अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल