रुद्रपुर । राजस्थान की 13 वर्षीय नाबालिग के साथ 32 लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला अभी देशभर में ठंडा भी नहीं हुआ था कि कोतवाली ट्रांजिट कैंप में भी एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर गैंगरेप किए जाने की घिनौनी वारदात सामने आई है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और पुलिस ने चाचा-भतीजा सहित तीन संदिग्ध अभियुक्तों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दे कि कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके की रहने वाले एक महिला मंगलवार की देर शाम को कोत वाली पहुंची और पुलिस को बताया कि छह जुलाई की दोपहर बारह बजे उसकी 13 साल की बेटी अपने ही उम्र की सहेली के साथ लालपुर स्थित वाटर पार्क के लिए निकली थी और किच्छा हाईवे पर टुकटुक की प्रतीक्षा कर रही थी। तभी सहेली का एक दोस्त आता है और बहाना बनाकर उसकी बेटी को बाइक पर बैठा कर लालपुर स्थित एक होटल में ले जाता है। जहां नमन नाम के युवक और उसके चाचा ने बारी-बारी से गैंगरेप किया और नाबालिग को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। आरोप था कि थोड़ी ही देर बाद आरोपी युवक ने अपने दो से तीन दोस्तों को फोन कर बुलाया और फिर सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। सात जुलाई की सुबह ग्यारह बजे अभियुक्तों ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात करने के बाद उसे छोड़ दिया। जिसके बाद नाबालिग ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी थी। जिसे सुनते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और फौरन मुकदमा दर्ज क र अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश तेज कर दी है।
रुद्रपुर। सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण को लेकर एसएसपी भी बेहद गंभीर है और पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटी है। पीड़िता के बयान,घटनास्थल और गैंगरेप की पुष्टि के लिए मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस हर एंगल और बयान की तस्दीक कर रही है और गैंगरेप के अभियुक्त कौन है और कहां रहते है। उसकी भी जानकारी जुटा रही है। पीड़िता की सहेली से भी अपडेट लिया जा रहा है। जल्द ही पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।




