होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

Spread the love

रुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता की बेटी स्नेहा पाल सुपर इंटर कॉलेज, खेड़ा में दूसरी कक्षा की छात्रा है। परिजनों का आरोप है कि होमवर्क जांच के दौरान कॉपी में एक गलती पर पहले से सही का निशान लगा हुआ था। इस संबंध में उन्होंने शनिवार, 12 जुलाई 2026 को विद्यालय के प्रधानाचार्य से मिलकर शिक्षक अनंत राम पाल को उक्त गलती से अवगत कराया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शिक्षक छात्रा की कक्षा में पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। परिजनों का कहना है कि शिक्षक ने अंगूठी पहने हाथ से छात्रा के सिर, गर्दन और कमर पर मुक्के मारे तथा कथित रूप से कहा, “अपने बाप को बुलाकर लाती है।” परिजनों के अनुसार, मारपीट के बाद छात्रा पूरी रात दर्द से परेशान रही। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अधिकारियों की तैनाती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विभाग में दूसरे विभागों से अधिकारियों की तैनाती के लिए कई अधिकारी कतार में…

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप