काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

Spread the love

काशीपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों को दुकानें हटाने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी है। इसी बीच महापौर विकास शर्मा ने प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए प्रस्तावित भूमि का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने की योजना को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

बुधवार को महापौर ने अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उप जिलाधिकारी मनीष कुमार तथा अन्य अधिकारियों के साथ इंडेन गैस एजेंसी के निकट प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। साथ ही गैस एजेंसी के संभावित स्थानांतरण के लिए खानपुर और फुलसुंगा क्षेत्र में भी भूमि का सर्वे किया गया।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन की प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ प्रभावित व्यापारियों का सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के अपना कारोबार बंद नहीं करना पड़ेगा और सभी प्रभावितों के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।

वहीं, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने प्रशासन की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है और इससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने महापौर के दावों पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जनता और व्यापारियों को गुमराह किया जा रहा है।

गौरतलब है कि काशीपुर बाईपास मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। परियोजना के लिए शासन से बजट स्वीकृत हो चुका है और अब कार्य शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। चौड़ीकरण की जद में नगर निगम की 28 दुकानों सहित कई निजी प्रतिष्ठान भी आ रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और पुनर्वास की प्रक्रिया साथ-साथ पूरी की जाएगी, जबकि व्यापारी पहले पुनर्वास और बाद में कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बीच व्यापार मंडल के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। डीडी चौक से गावा चौक तक…

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज होने और प्रभावित व्यापारियों को दुकानें हटाने के लिए प्रशासन ने समय सीमा निर्धारित किए जाने के बीच महापौर विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार