मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

रुद्रपुर। जुलूसे मोहम्मदी की आखिरी तकरीर में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी मुफ्ती के कार्य स्थल मदरसे पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ताला लगा दिया और नोटिस भी थमा डाला। चर्चा है कि प्रशासन जल्द सीज की कार्रवाई भी कर सकती हैं।
दरअसल 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया था और त्रिशूल चौक पर आखिरी तकरीर पढ़ी गई और एक वीडियो वायरल होती है। जिसमें ए क मुफ्ती भडकाऊ भाषण दे रहा है। मामले में भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया आई और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुफ्ती मौलाना मुजीब अजहर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम को शिक्षा विभाग से जुड़े कुछ कर्मचारी खेड़ा बस्ती स्थित रजा टेक्निकल एंड एजुकेशन सोसायटी यानी मदरसा पहुची,क्योंकि इसी मदरसा में ही आरोपी मौलाना मुजीब प्रिंसपल हैं। टीम ने वहाँ मौजूद एक कर्मी को नोटिस थमाया और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। चर्चा यह भी है कि पुलिस और जिला प्रशासन मंगलवार को सीज करने की कार्रवाई भी कर सकती हैं। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • KTadmin

    Related Posts

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    रुद्रपुर। जुलूसे मोहम्मदी की आखिरी तकरीर में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी मुफ्ती के कार्य स्थल मदरसे पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ताला लगा दिया और नोटिस भी थमा…

    शीर गोटिया में मदरसा जमीअतुल हसनात समेत जिले के 9 मदरसों की जांच शुरू

      उधम सिंह नगर रुद्रपुर में मिलाद-उन्नबी जुलूस के दौरान एक मौलवी द्वारा दिये गये भड़काऊ बयान का मामला अभी गर्माया हुआ है ,सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा…

    You Missed

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    • By KTadmin
    • August 31, 2026
    • 10 views

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    शीर गोटिया में मदरसा जमीअतुल हसनात समेत जिले के 9 मदरसों की जांच शुरू

    तेज रफ्तार ट्रक ने टीएसआई को रौंदने का किया प्रयास नो-एंट्री तोड़कर घुसा ट्रक, घेराबंदी कर पकड़ा चालक

    तेज रफ्तार ट्रक ने टीएसआई को रौंदने का किया प्रयास नो-एंट्री तोड़कर घुसा ट्रक, घेराबंदी कर  पकड़ा चालक

    ठुकराल का पुलिस को अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल

    ठुकराल का पुलिस को अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल

    वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, मुफ्ती मुजीब अहमद गिरफ्तार

    वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, मुफ्ती मुजीब अहमद गिरफ्तार