पिथौरागढ़। पुलिस मुख्यालय/ यातायात निदेशालय द्वारा निर्गत किये गए आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह* के निर्देशन मेंजनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरुकता हेतु चलाये जा रहे 33 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह (स्वच्छता पखवाड़ा) के अंतिम दिवस पर पुलिस उपाधीक्षक महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली के पर्यवेक्षण में समस्त व्यावसायिक वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कराये जाने हेतु जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया।
उक्त शिविर के दौरान सर्वप्रथम मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ0 एचएस ह्यांकी द्वारा समस्त वाहन चालकों को उम्र परिवर्तन के अनुसार आँखों में चश्मा पहनने की अनिवार्यता के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। डॉ0 बृजवाल द्वारा समस्त व्यावसायिक वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया जा रहा है तथा जिन वाहन चालकों को नेत्र सम्बन्धी समस्या है, उन्हें पुन: नेत्र परीक्षण कराने हेतु निर्दशित किया गया है। उक्त कैम्प में पूरे दिन नेत्र परीक्षण किया जाएगा। आम जनमानस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरुकता हेतु पुलिस द्वारा किये जा रहे इन कार्यों की प्रशंसा की जा रही है। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली, ARTO किशन चन्द्र पलड़िया, उ0नि0 यातायात दरबान सिंह मेहता, उ0नि0 यातायात कौशल नरेश शाह, का0 अरविन्द जोशी, का0 विपिन बोहरा, का0 सुनील प्रकाश, का0 दयाल गिरी,, एचजी रहमान सहित परिवहन विभाग से का0 दिलीप सिंह, का0 शिव बहुगुणा, का0 रवि सिंह, का0 अमित उप्रेती आदि मौजूद रहे।




