हल्द्वानी में धरे गए गदरपुर से अपहरण करने वाले दरोगा का बेटा और पुलिस कांस्टेबल समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। गदरपुर के सूरजपुर गांव से एक युवक का अपहरण करने के मामले मे रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। हल्द्वानी से मुखानी चौकी में तैनात एक दरोगा के बेटे और रुद्रपुर कोतवाली में तैनात पुलिस कांस्टेबल जो पिछले 4 महीने से गैरहाजिर था, उसे घटना का मास्टरमाइंड बताते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इन आरोपियों द्वारा युवक का अपहरण गदरपुर के सूरजपुर से करने के बाद रुद्रपुर फ्लाईओवर काशीपुर हाइवे में छोड़ा था। अपहरण करने के बाद 5 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई। 80000 में सौदा हुआ, जिसके बाद युवक को रुद्रपुर फ्लाईओवर के नीचे छोड़कर अपहरणकर्ता फरार हो गए थे।
पुलिस ने विजय नेगी, सुमित नेगी, भूपेंद्र सिंह और पुलिस कांस्टेबल संदीप पाटनी को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा जिले के एसएसपी मंजूनाथ किसी के द्वारा किया गया। पुलिस ने आरोपियों से 32500 रुपये भी बरामद किए हैं। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सख्त लहजे में कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी अगर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होता है, तो उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति