फेसबुक पर दोस्ती, व्हाट्सएप नंबर शेयर हुए और गंवा दिए 6.60 लाख

Spread the love
रुद्रपुर। फेसबुक पर दोस्ती करना और फिर उसके दिए लिंक पर क्लिक करना पंतनगर निवासी व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि रुपये दोगुना करने के नाम पर उसने उनके बताए खाते पर 6.60 लाख रुपये डाल दिए। बाद में ठगी का एहसास हुआ तो पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंतनगर निवासी डिकेंद्र सिंह रावत ने सौंपी तहरीर में कहा था कि उनकी फेसबुक आइडी पर म्यूचल फ्रेंड में इलियट नाम की आइडी दिखाई दी। जिस पर उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसके बाद मैसेंजर पर बात होने लगी। इसी दौरान इलियट ने बात करने के लिए उसे दो व्हाट्सएप नंबर दिए। जिस पर दोनों की चैटिंग होने लगी। इस दौरान उसने एक लिंक भेजा। जिसमें हाई प्राफिट देने वाले व रुपये दोगुने करने वाले एक लिंक के बारे में बताया गया था। लिंक खोलने के बाद इंटरनेशनल ट्रेडिंग मार्केट का पेज दिखाई दिया। जिसके बाद उसने मार्केट पर प्राफिट पाने के लिए इनवेस्ट करना शुरू कर दिया था। पहली किश्त उसने फोन पे के माध्यम से 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। डिकेंद्र के मुताबिक आरोपितों ने उसे झांसे में लेने के लिए 12 हजार रुपये उसके खाते में डाल दिए। बाद में उन पर विश्वास कर उसने 6.60 लाख रुपये की धनराशि उनके बताए खाते में जमा कराई। इसके बाद वे लोग उससे और रुपये मांगने लगे तो उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस से रुपये बरामदगी की मांग की है। थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप