पहाड़ में मिली महिला और बच्चे की लाश महिला के पेट में चाकू के निशान सिर पत्थरों से कुचला

पहाड़ में मिली महिला और बच्चे की लाश
महिला के पेट में चाकू के निशान सिर पत्थरों से कुचला
बागेश्वर। पहाड़ में डबल मर्डर के बाद सनसनी फैल गई। दोहरा हत्याकांड बागेश्वर जिला दहल उठा। एक ही जगह कुछ फैसले पर एक महिला और बालक की लाश मिलने से गांव दहशत फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि ये शव मां बेटे के हो सकते है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबर सोमवार की दोपहर की है। ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतका के पेट में चाकू के निशान हैं। उसका चेहरा पत्थरों से बेरहमी से कुचला गया है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। महिला का शव मिलने के कुछ घंटों के बाद ही एक लगभग 9 साल के बालक शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बालक का शव भी बरामद किया गया। उसके शरीर पर कोई निशान नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शव मां बेटे के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया। फिलहाल पुलिस अब तेजी से जांच में जुट गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली