31 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर की बड़ी खेप के साथ 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

Spread the love

शराब माफियाओं पर पिथौरागढ़ पुलिस का कड़ा प्रहार
31 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर की बड़ी खेप के साथ 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने तथा अवैध रुप से शराब का भण्डारण करने व होटल ढाबों में शराब पिलाने वालों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाते हुए कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में व.उ.नि. कोत. पिथौ.प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी, प्रभारी एसओजी0, एवं उ0नि0 प्रियंका मौनी, कोतवाली पिथौरागढ़ के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रुप से चैकिंग/ छापेमारी के दौरान कोर्ट तिराहा से लिन्ठ्यूड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक दुकान से अभियुक्त नरेन्द्र सिंह पुत्र हरक सिंह, मूल निवासी- भण्डारी गाँव पो0 रोड़ीपाली थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 36 वर्ष, हाल निवासी- रई पिथौरागढ़ के कब्जे से 27 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 04 पेटी केन बीयर (कुल- 31 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर) बरामद की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । इसके अतिरिक्त उ0नि0 यातायात, दरबान सिंह मेहता द्वारा चैकिंग के दौरान कमाण्डर जीप संख्या- UK05TA 0059 में वाहन चालक, सूरज कुमार पुत्र गजेन्द्र राम, निवासी- ध्याण पो0 अड़कीनी पिथौरागढ़* को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन उपरोक्त को सीज किया गया । इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा/ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल- 121 व्यक्तियों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम में व0उ0नि0 कोत0 पिथौ0, प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी- प्रभारी एस0ओ0जी0, उ0नि0 प्रियंका मौनी- कोतवाली पिथौरागढ़, 4. का0 ध्रुव सिंह- एस0ओ0जी0, 5. का0 सोनू कार्की- एस0ओ0जी0, 6. का0 गंगा सिंह- कोत0 पिथौ0, 7. का0 विरेन्द्र जीना -कोत0 पिथौ0।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप