नशा तस्करी का वांछित अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

नशा तस्करी का वांछित अवैध तमंचे के साथ गिरफ्ता
रुद्रपुर। जनपद में वांछित और ईनामी अपराधियों की धरपकड को चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना पुलभट्टा पुलिस ने वांछित को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी ने जनपद के थाना प्रभारियों वांछित, ईनामी अपराधियों की धरपकड और गिरफ्तारी को कार्रवाई के निर्देश दिये। पुलिस के मुताबिक 9 जनवरी 2023 को पुलभट्टा पुलिस ने लवप्रीत पुत्र कैलाश चन्द निवासी वार्ड 6 रेलवे स्टेशन के पास किच्छा को गिरफ्तार कर कब्जे से 1.17 किलो ग्राम अवैध चरस बरामद की थी। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने बताया था कि वह चरस हरि शंकर उर्फ लाला निवासी बेदी मोहल्ला थाना किच्छा से लेकर आया था और पहाडी क्षेत्रों से चरस एकत्र कर मैदानी क्षेत्रों में ऊचे दामो में बेचने की बात कबूल की थी। थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट ने बताया कि पुलिस ने लवप्रीत व हरिशंकर उर्फ लाला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। घटना के दिन से ही हरिशंकर उर्फ लाला बंगाली कालोनी रेलवे लाईन किच्छा फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस ने वांछित को पुलभट्टा फ्लाई ओवर के पास गोला नदी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते से दबोच लिया। उसके पास से तमंचा 315 बोर व 2 अदद कारतूस जिन्दा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही।वांछित का अपराधिक इतिहास- एफआईआर नंबर 48/2022 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना पुलभट्टा एफआईआर नंबर 6/2023 धारा 8/20/29 एनडीपीएस थाना पुलभट्टा, एफआईआर नंबर 38/2023 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना पुलभट्टा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली