5.700 किलो गांजा समेत महिला सौदागर को दबोचा
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ ने नशे के सौदागरों पर कार्रवाई के दौरान महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा समेत नगदी बरामद की।
पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। पुलिस के मुताबिक चौकी प्रभारी बगवाड़ा अशोक कांडपाल के नेतृत्व में पुलिस और एएनटीएफ टीम क्षेत्र में नशे के सौदागरों पर कार्रवाई को चैकिंग कर रहे। इसी बीच पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक महिला खड़ी है और उसके पास भारी मात्रा में गांजा है। बेचने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को मौके पर पहुंच पकड़ लिया। पुलिस को महिला के पास से 5.700 किलो गांजा और नगदी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम सगीना निवासी बगवाड़ा भट्टा थाना रुद्रपुर बताया। बरामदा गांजे के सम्बन्ध में पूछा तो अभियुक्ता उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मैं यह गांजा मेरी सास चम्पा देवी के कहने पर बेच रही थी । एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि आरोपी महिला को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।




