पुलिस मुठभेड़ में सवा लाख रुपये का इनामी बदमाश ढेर, कई गंभीर मामले थे दर्ज  

पुलिस मुठभेड़ में सवा लाख रुपये का इनामी बदमाश ढेर, कई गंभीर मामले थे दर्ज
बुलंदशहर। जिले के गुलावठी थाना इलाके में रविवार देर रात उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान सवा लाख रुपये के इनामी बदमाश साहब सिंह को मार गिराया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया रविवार देर रात थाना गुलावठी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम की एक अपराधी के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें अपराधी मारा गया। उसकी शिनाख्त फिरोजाबाद जिला निवासी कुख्यात बावरिया गिरोह के सदस्य साहब सिंह उर्फ सुनील सिंह के तौर पर हुई है। उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) (नोएडा यूनिट) कुलदीप नारायण ने बताया कि कुख्यात बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। उन्होंने बताया, ‘‘रविवार रात को टीम को सूचना मिली कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र में कुछ बदमाश आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को कुछ बदमाश आते दिखे। जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे।’’
उन्होंने बताया कि पुलिस की जबाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश पर गोंडा जिले से संबंधित एक मामले में एक लाख रुपये का इनाम तथा बुलंदशहर के एक मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके ऊपर अब तक छह मुकदमों की जानकारी मिली है, जिसमें डकैती और डकैती के दौरान हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली