जलती मोमबत्ती से बिस्तर में लगी आग, जिंदा जला अधेड़ 

जसपुर। जलती मोमबत्ती एक व्यक्ति की मौत का कारण बनने की घटना सामने आईं हे। घटना उस समय की बताई जा रही हे जब व्यक्ति अपने बिस्तर में लेटा था। इसी दौरान जलती मोमबत्ती गिरने से उसके बिस्तर में आग लग गई, जिससे वो जिंदा जल गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना मोहल्ला चौहान में डेहरिया स्थित स्कूल के पास मैरिज हॉल में उस वक्त घटी जब 48 वर्षीय शकील पुत्र अमीर हुसैन मोमबत्ती जलाकर अपने बिस्तर पर लेटा था। बताया जा रहा है कि शकील नशे का आदी था अधिकतर समय नशे में ही रहता था नशे की लत के चलते ही उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। उसके बाद से मृतक शकील इधर-उधर रहकर ही जिंदगी बसर कर रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि मृतक लगभग 1 वर्ष पूर्व किसी मामले में 4 वर्ष से अधिक जेल में रहकर आया था। मोहल्ले वालों का कहना है कि मृतक शकील शराब का बेहद आदी था। माना जा रहा है कि आज शाम भी शराब पीने के बाद वह अपने बिस्तर पर लेटा होगा अंधेरा होने की वजह से जलाई गई मोमबत्ती से बिस्तर में आग लग गई।
आग में जलकर शकील की मौत हो गई। मैरिज होल की और से धुआं निकलने तथा गंध आने पर लोगों ने जाकर देखा तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाकर अस्पताल मोर्चरी में रखकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली