दुकान से बिस्किट और चिप्स लेने गया छात्र दुकानदार ने माउजर से झोंक दिया फायर

Spread the love
दुकान से बिस्किट और चिप्स लेने गया छात्र
दुकानदार ने माउजर से झोंक दिया फायर
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर माउजर कब्जे में लिया
रुद्रपुर। भूख लगने पर दुकान में बिस्किट और चिप्स लेने गए छात्र पर दुकान स्वामी ने माउजर से फायर झोंक दिया। इस हमले में छात्र बाल बाल बच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर माउजर कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक माउजर का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से संबलहेड़ा मुज्जफरनगर और हाल भूरारानी निवासी अलीम पुत्र इरशाद ने बताया कि वह रुद्रपुर के महाविद्यालय में पढ़ाई करता है। गुरुवार रात वह अपने दोस्तों के साथ पढ़ाई कर रहा था। देर रात भूख लगने पर वह अपने दोस्त शिवम सिंह और गुलशेद अली के साथ खाने के लिए बाहर आ गए।
पास में ही सतपाल सिंह की किराना की दुकान खुली हुई थी। दुकान में चाय और पकौड़े भी थे और तेज आवाज में गाने चल रहे थे। अलीम के मुताबिक जब उसने बिस्किट और चिप्स का पैकेट मांगा तो उसने काउंटर से सिल्वर रंग का माउजर निकाल कर सीधे उस पर फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल बाल बच गया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ जान बचाकर भागा।
सूचना पर एसएसआइ कमाल खान पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही आरोपित दुकान स्वामी सतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पास से पुलिस ने माउजर भी बरामद कर लिया। एसएसआइ कमाल खान ने बताया कि आरोपित पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है। उसका माउजर जब्त कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी