जी20 मीटिंग की तैयारियों का कुमाऊं कमिश्नर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

जी20 मीटिंग की तैयारियों का कुमाऊं कमिश्नर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
रामनगर में 26 से 28 मार्च तक होनी है बैठक
रुद्रपुर। जी20 मीटिंग की प्रस्तावित बैठक को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत पंतनगर हवाई अड्डा पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट प्रबंधन, एनएचएआई सहित तमाम संबंधित अधिकारियों को समय रहते तैयारिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा की जिस स्तर से जिसकी भी जिम्मेदारी है बिना देरी किए पूर्ण करेंगे।
यूएस नगर में जल्द ही एक दो नहीं बल्कि 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में नैनीताल जिले के रामनगर में जी20 की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में पर्यावरण से लेकर भ्रष्टाचार समस्या सहित कई बिंदुओं पर चर्चा होगी। दो बैठक होने के बाद तीसरी बैठक को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। इस बैठक में 20 वित्तीय मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर भी होंगे। इसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है। समिट को लेकर शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने बताया की जी20 बैठक ढिकुली रामनगर में होनी है। चीफ साइंटफिक एडवाइजर कमेटी की राऊंड टेबल यहां होगी। इसे लेकर पंतनगर से हैंडलिंग होगी। पंतनगर एयरपोर्ट से आवागमन होगा। यहां से रामनगर तक वाया सड़क भी व्यवस्था देखनी है। जिसे लेकर समंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा की विश्वस्तरीय तैयारिया चल रही हैं। इसलिए सड़क, साफ सफाई, होर्डिंग, एयरपोर्ट पर सफाई, शौचालय आदि की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बैठक हुई। उन्होंने डीएम युगल किशोर पंत, एयरपोर्ट प्रबंधन, एसएसपी, एसडीएम से व्यवस्था पर नजर रखने और पूरा कराने के निर्देश दिए। एनएचएआई को सड़कों पर पैचिंग, सड़क किनारे झाड़ियां आदि सफाई रखने को कहा। इस मौके पर प्रभारी एयरपोर्ट निदेशक पीके शर्मा, एडीएम जयभारत सिंह, एसडीएम प्रत्युष सिंह, आरटीओ संदीप सैनी, बीके सिंह आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली