उमेश पाल हत्याकांड में शामिल रहा बदमाश अरबाज एनकाउंटर में

ढेर
प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सदन से यह आश्वस्त किया था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। सोमवार को इसकी झलक भी देखने को मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज के नेहरू पार्क में अतीक गैंग से जुड़े बदमाश अरबाज का का सोमवार को एनकाउंटर हो गया। बताया जा रहा कि उमेश पाल के हत्याकांड के दौरान अरबाज क्रेटा कार चला रहा था। जिस नेहरू पार्क में बदमाश का एनकाउंटर हुआ है, वह उमेश पाल के घर से करीब दो किमी दूर है।
सोमवार को अरबाज पैशन प्रो बाइक से जा रहा था मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसी दौरान वह नेहरू पार्क पहुंच गया। जहां दोनों तरफ से फायरिंग हुई। एनकाउंटर में अरबाज को गोली लगी तो वहीं एसओजी टीम का भी एक सदस्य घायल हुआ है। अरबाज को एसआरएन ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। अरबाज प्रयागराज के पूरामुफ़्ती के सल्लाहपुर का रहने वाला था। गैंग का पुराना सदस्य था। उमेश पाल की हत्या के वक्त यही हमलावरों की कार चला रहा था। अरबाज खान पुत्र आफाक खान 25 वर्ष उम्र बताई जा रही। पुलिस का कहना है कि मौके से दो बदमाश भागने में सफल रहे हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली