चोरी की बाईस बाईकों के साथ बाइक चोर गिरफ्तार

चोरी की बाईस बाईकों के साथ बाइक चोर गिरफ्तार
रूद्रपुर/खटीमा। खटीमा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 22 बाइकें बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी ने खटीमा कोतवाली में पत्रकार वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि खटीमा पुलिस ने बरेली निवासी अली हसन उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है।जिसकी निशानदेही पर उसके द्वारा जिले व पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से चुराई गई 22 बाइकें बरामद की गई है। एस एस पी ने बताया कि उत्तराखंड में इस साल पहली बार इतनी बड़ी संख्या में चोरी की बाइकें बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अली हसन उर्फ मुन्ना घरों में पुट्टी करने का काम करता था। लेकिन मुख्य रूप से वह बाइक चोरी में लिप्त था। इस दौरान वह घरों में खड़ी बाईकों के बारे में पूरी जानकारी ले लेता था।दिन में पुट्टी का काम करता था और फिर बाद में बाइक चोरी कर लिया करता था। उन्होंने बताया कि इस शातिर बाइक चोर के द्वारा खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज किच्छा आदि शहरों से बाइकें चोरी की गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली