पुलिस व एसओजी ने दबोचे नशे के सौदागर

पुलिस व एसओजी ने दबोचे नशे के सौदागर
रुद्रपुर/काशीपुर। आईटीआई पुलिस और एसओजी ने चैकिंग के दौरान बुलेरो कार में गांजा लेकर जा रहे दो तस्करों को  गिरफ्तार किया। साथ ही तस्करों से तमंचा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना आईटीआई पुलिस और एसओजी टीम क्षेत्र में चैकिंग कर रही। इसी बीच  पुलिस  हिम्मतपुर ग्राम क्षेत्र में पहुंची। पुलिस ने एक बिना नंबर की बुलेनो कार को रोका तो उसमें सवार तीन लोगों में से एक मौका देख फरार हो गया।  दो लोगों को पकड़ लिया।  एसपी काशीपुर अभय कुमार ने बताया कि वाहन  से 1-816 किलो गांजा और तमंचा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े के आरोपियों ने अपने नाम प्रकाश चन्द्र पोखरियाल पुत्र स्व. उमानन्द पोखरियाल निवासी ग्राम अमेता भोन डांडा थाना मोलेखाल जिला अल्मोड़ा और कृपाल सिंह निवासी हिम्मतपुर, थाना आईटीआई बताया। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी का नाम राजू निवासी शंकरपुरी, थाना आईटीआई है। एसपी काशीपुर ने बताया कि पूछताछ में उनके एक साथी संदीप सिंह का नाम भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई। फरार और प्रकाश में आये व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली